पूरनपुर: मुरादपुर माती गांव में झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ तहसील दिवस में की गई शिकायत, मुकदमा दर्ज
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर माती के रहने वाले विजय कुमार पुत्र कंधई लाल ने शनिवार एक बजे तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिए शिकायती पत्र में बताया। गांव में झोलाछाप डॉक्टर रवि लोगों को गुमराह करके अवैध रूप से बिना डिग्री के गलत चिकित्सा कार्य कर रहा है। आरोप है गलत इलाज से लोग अपनी जान भी गवा चुके हैं। तहसील दिवस में शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज।