बेंगाबाद: झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण अधिनियम पर डीसी ऑफिस में बैठक, अपर समाहर्ता ने की अध्यक्षता
अपर समाहर्ता ने अध्यक्षता में झारखण्ड शिक्षा न्यायाधिकरण अधिनियम 2017 के आलोक में सोमवार को 2 बजे डीसी ऑफिस सभागार में जिला स्तर पर जिला समिति गठन हेतु बैठक संपन्न हुई। बैठक में विधायक ,कोडरमा के सांसद प्रतिनिधि, गिरिडीह विधायक प्रतिनिधि, गांडेय विधायक प्रतिनिधि,जिला नजारत उप समाहर्ता समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।