पाली: पाली पुलिस ने थाना क्षेत्र में निवास करने वाले आधा दर्जन से अधिक आरोपियों पर शांति भंग की धाराओं में की कार्रवाई
Pali, Lalitpur | May 11, 2026 थाना पाली पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले को लेकर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी लगभग सात आरोपियों पर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें सोमवार दोपहर के समय गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद पुलिस द्वारा उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।