टीकमगढ़: कारी गांव में व्यक्ति पर दो लोगों ने की मारपीट, हाथ में फ्रैक्चर, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत करी गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। घायल का नाम मनीष है जो कारी गांव का निवासी है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति अपने घर आ रहा था, रास्ते में गांव में ही रज्जू और शिवदयाल ने पुरानी बुराई को लेकर उसके साथ डंडों से मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया। घायल के हाथ में फ्रैक्चर है।