दिगौड़ा तालाब के पास एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। घायल का नाम रामगोपाल अहिरवार बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति धामना गांव से टीकमगढ़ जा रहा था रास्ते में दिगौड़ा तालाब के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गया।