बालाघाट: बालाघाट में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत; तापमान में आई गिरावट
बालाघाट में सोमवार को दोपहर लगभग 2 30 बजे हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई। बारिश के बाद तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। लंबे समय बाद हुई अच्छी वर्षा से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश का सबसे अधिक फायदा किसानों को मिलने की उम्मीद है, क्योंकि इससे खरीफ फसलों की बुवाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी