मंडला: कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, जून 2027 तक पूरा करने का दिया निर्देश
Mandla, Mandla | Apr 20, 2026 कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने सोमवार तीन बजे निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले मुख्य ड्राइंग मैप से पूरे निर्माण क्षेत्र का अवलोकन किया। इसके बाद निर्माण एजेंसी के अधिकारियों और बीपीसी इंफ्रास्ट्रक्चर की टेक्निकल टीम के साथ पीपीटी प्रेजेंटेशन देखकर प्रोजेक्ट की प्रगति, डिजाइन व तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली।