अशोकनगर जिले में बारिश का दौर लगातार जारी है। बीते 24 घंटों में जिले में 15.75 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई, जबकि शहर अशोकनगर में सबसे ज्यादा 31 मिमी बारिश हुई। चंदेरी में 16, जबकि मुंगावली और ईसागढ़ में 8-8 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। जिले में इस सीजन अब तक 474 मिमी औसत बारिश हो चुकी है। मुंगावली 665 मिमी के साथ सबसे आगे है।