बहराइच: बहराइच जिले में 5 दिवसीय साइबर सुरक्षा, नेटवर्किंग और AI प्रशिक्षण का आयोजन, प्रमाण-पत्र वितरित किए गए
बहराइच जिले में शुक्रवार को तकनीक-सक्षम एवं सुदृढ़ पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित 05 दिवसीय ‘साइबर सुरक्षा, नेटवर्किंग एवं AI परिचय’ प्रशिक्षण कार्यक्रम के उपरांत आज प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। 5 दिवसीय ‘साइबर सुरक्षा, नेटवर्किंग एवं AI परिचय’ प्रशिक्षण जिला समन्वयक शबलराम शुक्ला द्वारा प्रदान किया गया।