नामकुम: नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में कृषि मंत्री ने ICRISAT के अधिकारियों के साथ की बैठक
Namkum, Ranchi | Sep 8, 2026 नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने ICRISAT के अधिकारियों के साथ मंगलबार शाम 5,बैठक की। बैठक में झारखंड की कृषि को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और किसानों के लिए क्षेत्र-विशिष्ट योजनाएं तैयार करने पर चर्चा हुई। ICRISAT ने सैटेलाइट इमेजरी, GIS और मशीन लर्निंग के जरिए फसल और जमीन की सटीक मैपिंग का प्रस्ताव रखा।