👉 मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
➡️ आज दिनांक 24.06.2026 को थाना कोहंडौर, जनपद प्रतापगढ़ की मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया।
➡️ इस दौरान महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 102/108 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।
➡️ मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपायों तथा नए आपराधिक कानूनों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।
➡️ साथ ही उपस्थित महिलाओं से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उन्हें आवश्यक सहायता एवं कानूनी संरक्षण उपलब्ध कराए जाने के संबंध में आश्वस्त किया गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 24, 2026