समाहरणालय, सहरसा
(जिला जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति
सहरसा, दिनांक 06 अगस्त, 2026
*माननीय मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, श्री दिपक कुमार के अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित*
प्रधान सचिव, श्री दिपक कुमार के अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विकासात्मक एवं प्रशासनिक विषयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई तथा उनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिलाधिकारी, सहरसा श्री दीपेश कुमार (भा०प्र०से०) ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया तथा संबंधित विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की। बैठक में प्राप्त निर्देशों के आलोक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त सहरसा, श्री गौरव कुमार, वरीय उप समाहर्ता सहरसा, श्री राजू कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।