सरायरंजन जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर, समस्तीपुर और क्राई-चाइल्ड राइट्स एंड यू के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत राज रायपुर बूजूर्ग के रसलपुर और रायपुर बुजुर्ग मुसहर और पासवान टोला के सामुदायिक भवन में तथा ग्राम पंचायत राज धर्मपुर के खेतापुर और ग्राम पंचायत राज गंगाराम में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर धात्री माता, गर्भवती माता, सामुदायिक संगठन सदस्यों, किशोरी पंचायत सदस्यों के साथ संगोष्ठी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान माताओं, देखभाल कर्ताओं के साथ प्रतिज्ञा पत्र पर हस्ताक्षर करवाया गया। मां का गाढ़ा पीला दूध के महत्व, संतुलित आहार, मिनिरल्स, हरा साग सब्जी, मोटा अनाज, फल, मौसमी फल स्वास्थ्य, साफ सफाई के साथ-साथ छह माह तक सिर्फ मां का स्तनपान कराने वाली बच्चों का रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ मां की जिम्मेदारी पर प्रशिक्षित किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 99 की सेविका श्रीमती शोभा कुमारी एवं संचालन सिनियर रिसर्च कन्सलटेन्ट ललिता कुमारी, बलराम चौरसिया ने किया। किशोरी पंचायत से खुशबू कुमारी एवं अन्नु प्रिया, जीविका समूह की कम्यूनिटी मोबिलाईजर शीला कुमारी ने इस कार्यक्रम से जागरुकता लाने के लिए एजेंसी के रुप में भुमिका निभाई। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र से दिनेश प्रसाद चौरसिया, वीणा कुमारी, प्रेरणा कुमारी, रविन्द्र पासवान, हर्षमोहन कुमार आदि ने अपने विचार रखे।
आशा कार्यकर्ता रेणु देवी ने सहयोग किया।
आशा देवी, सीमा देवी, मनीता देवी, आरती कुमारी, देवी कुमारी, पुनम देवी, नेहा कुमारी, पुजा कुमारी, सुशीला देवी, जगपति देवी, अर्चना देवी के साथ- साथ किशोरी पंचायत सदस्य निशा कुमारी, सुजीता कुमारी, प्रतिभा कुमारी, नीतू कुमारी, सपना कुमारी इत्यादि दर्जनों सदस्यों ने भागीदारी किया। धन्यवाद ज्ञापन समाजिक कार्यकर्ता श्री रामकिशोर राय और अचछेवर राय ने किया।