खुसरूपुर: खुसरूपुर रेल पुलिस ने रेलवे ट्रैक से 60 टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद की
खुशरुपुर रेल पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास से 60 टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद किया है। सभी शराब एक ब्रिफकेश में बंद था। रेल पुलिस ने यह शराब यात्रियों की सूचना पर बरामद किया है। रेल थानाध्यक्ष राजीव कांत शर्मा ने बताया कि शराब को बरामद करते हुए अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।धंधेबाज द्वारा शराब को एक्सप्रेस ट्रेन से फेंका गया है। ताकि उसके लोग उठाकर ले जाये।