हाथरस: वाटर वर्क्स कॉलोनी से अज्ञात चोर ने कार में सूअर चोरी कर मौके से फरार, CCTV में कैद, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के वाटर वर्क्स कॉलोनी में अज्ञात कार सवार चोरों द्वारा पशु सूअर चोरी की घटना प्रकाश में आई है। सूअर को चोरी कर कार में डाल कर ले जाते हुए अज्ञात चोरों का एक वीडियो सामने आया है। पीड़ित पशु सूअर मालिक ने सुबह सूअर को तलाशा तो कहीं न दिखने पर पीड़ित ने घर के बाहर लगे CCTV कैमरे चैक किए तो घटना कैमरे में कैद हो गई।