बिदुपुर: बिदुपुर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में अनियंत्रित बाइक और चारपहिया वाहन की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल
बिदुपुर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में अनियंत्रित बाइक और चारपहिया वाहन की टक्कर में बाइक सवार पर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर मौके पर आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर के द्वारा घायल युवक का इलाज किया गया।