बदायूं: अहरुईया गांव में छत की सरिया से पाइप में करंट आने से एक महिला की मौत
Budaun, Budaun | Jul 12, 2025 बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के अहरुईया गांव की रहने वाली 40 वर्षीय सुनीता पत्नी राजकुमार अपने रसोई घर में खाना बना रही थी। परिवार वालों का कहना है कि उनके रसोई घर में एक लोहे का पाइप लगा हुआ है। जो छत तक जाता है और उनकी छत पर एक सरिया में करंट आ रहा था। उससे बिजली का तार कहीं स्पर्श हो गया था। उसकी वजह से पाइप में भी करंट आ गया और उनकी मौत हो गई।