बदायूं: सेनपुर गांव में पड़ोस के घर के नल पर नहा रही किशोरी पर छज्जा गिरने से हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 12, 2025 बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के सेनपुर गांव में 15 वर्षीय किशोरी रिंकी पुत्री ओंमकार पड़ोस में रहने वाले नेतराम के घर नहाने गई थी। जब वह नहा रही थी। अचानक भरभर्रा कर छज्जा गिर गया और छज्जे के मलबे के नीचे रिंकी दब गई। किसी तरह उसे मलबे से निकाला गया और डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने रिंकी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।