बदायूं: बदायूं के उझानी कस्बा के चटईया मोहल्ले में चोरों ने घर से हजारों रुपए की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए
Budaun, Budaun | Jul 12, 2025 बदायूं के कस्बा उझानी के मौहल्ला चटईया की रहने वाली गुलफशां पत्नी नवी ने शनिवार को 12 बजे के लगभग पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि शुक्रवार और शनिवार की रात चोर मेरे घर में घुस गए और घर की अलमारी में रखी 20 हजार रुपए की नकदी, चांदी का हार, दो अंगूठी चांदी की, एक अंगूठी सोने की, एक जोड़ी जेवरी चांदी की चोर चुरा ले गए।