बदायूं: नदायल गांव में दहेज में चार लाख रुपये और कार न देने पर विवाहिता की ससुरालवालों ने जहर देकर की हत्या
Budaun, Budaun | Jul 12, 2025 बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के भवानीपुर खलली गांव के रहने वाले 24 वर्षीय आयशा की शादी उसके पिता ने थाना सहसवान क्षेत्र के नदायल गांव में मुंशिर के बेटे जफर से 14 महीने पहले की थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे और दहेज में चार लाख रुपये और एक कार की मांग कर रहे थे। जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो आयशा की जहर देकर हत्या कर दी।