बदायूं: भवानीपुर गांव में बच्चों के विवाद में 5 लोगों ने 4 लोगों को लाठी-डंडों से मारपीट कर किया घायल, पुलिस से की गई शिकायत
Budaun, Budaun | Jul 12, 2025 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के भवानीपुर गांव में शनिवार की दोपहर दो बजे के आसपास बच्चों के विवाद के चलते 5 लोगों ने 35 वर्षीय रामस्वरूप पुत्र श्रीरामचंद्र, 35 वर्षीय त्रिवेणी पत्नी देवी दास, 25 वर्षीय अशोक पुत्र रामचंद्र, 18 वर्षीय रजनी पुत्री रामचंद्र को लाठी - डंडा व लात घूंसे मारकर घायल कर दिया । घायलों ने मारपीट करने वालों की पुलिस से शिकायत की है।