प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालन्दा।
................................................
‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में माताओं को पोषण एवं संतुलित आहार की दी गई जानकारी
बिहारशरीफ (नालंदा), 30 सितंबर 2026 : आंगनवाड़ी केंद्रों पर माताओं एवं बच्चों के बीच पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के तहत बिहारशरीफ सदर परियोजना अंतर्गत केंद्र संख्या-38, अंबेर संगतपर आंगनवाड़ी केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान माताओं को बच्चों के लिए ऊपरी आहार की आवश्यकता एवं संतुलित भोजन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही गर्भवती एवं धात्री माताओं से पोषण संबंधी विषयों पर संवाद कर उन्हें संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम कराया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में स्कूल पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के बीच फल एवं मिठाई का वितरण किया गया। बच्चों के समुचित पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सदर श्रीमती पूनम कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका श्रीमती रजनी कुमारी सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं उपस्थित थीं।
CMO Bihar
Samrat Choudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
ICDS Directorate Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
42 views | Nalanda, Bihar | Sep 30, 2026