पडरौना: कुशीनगर में ग्राम पंचायतों के सोशल ऑडिट में सफेदपोश रिश्वतखोरी, अफसरों के रिश्तेदारों की बल्ले-बल्ले! ऑडियो हुआ वायरल
कुशीनगर जिले में जहाँ सोशल ऑडिट टीम की नियुक्ति में जबरदस्त धांधली और पैसे के खेल का खुलासा हुआ है! यह घोटाला शासन-प्रशासन को हिला कर रख दिया है। सूत्रों की मानें तो सोशल ऑडिट टीम के चयन में मोटी रकम वसूली गई और अफसरों के चहेतों को नियमों को ताक पर रखकर टीम में शामिल कर लिया गया। CDO के स्टोनो से लेकर DDO के ड्राइवर तक—सबके रिश्तेदार टीम में शामिल!