पडरौना: कुबेरस्थान पुलिस ने 2 किलो 50 ग्राम अवैध गांजे के साथ बाइक सवार एक तस्कर को किया गिरफ्तार
कुशीनगर जनपद में अपराध और नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत थाना कुबेरस्थान पुलिस को सफलता मिली हैं। पुलिस ने गांजा तस्कर उमेश मध्देशिया उर्फ उमेश गुप्ता को 2 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा,एक बाइक, मोबाइल फोन और 230 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु चेकिंग के दौरान हुई।