तर्री गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बुधवार की सुबह महिला गुमला थाना पहुंची और अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है। महिला ने बताया सोमवार की रात तर्री स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में रामलीला का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात को घर पहुंची कमरे में गई तो देखी की अलमारी का लॉकर टूटा हुआ है।