बदरवास: खतौरा में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, विधायक महेंद्र सिंह यादव ने किया ध्वजारोहण
शिवपुरी। जिले की कोलारस विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा विधायक महेंद्र सिंह यादव ने ग्राम खतौरा स्थित अपने निवास पर सोमवार को करीब 12 बजे पार्टी का ध्वज फहराया और कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।