प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) विशेष रूप से कमजोर जनजातीय परिवारों के जीवन में बदलाव और उन्हें मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। जिले की ग्राम पंचायत बुंदेली के बैगापारा निवासी समरिया, जो बैगा जनजाति से आती हैं, पीएम जनमन के तहत मिला पक्का आवास खुशियों और नई उम्मीद का कारण बना है। कभी कच्चे मकान में मौसम की मार झेलने वाला उनका परिवार अब पक्की छत के नीचे सुरक्षित जीवन की नई शुरुआत कर रहा है।समरिया बताती हैं कि उनका परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में रह रहा था। बारिश के दिनों में मकान की स्थिति खराब हो जाती थी और मौसम बदलने के साथ घर की मजबूती एवं सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती थी। सीमित संसाधनों के कारण स्वयं पक्का मकान बनाना उनके लिए आसान नहीं था। ऐसे में पीएम जनमन के माध्यम से मिला पक्का आवास उनके परिवार के लिए बड़ी राहत बनकर आया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #आशीर्वाद_का_दीया #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JalJeevanMission