गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर फर्जी खबर फैलाने वालों पर शामली पुलिस सख्त
शामली में गायक अंकित बालियान की हत्या की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर असत्य, भ्रामक और अपुष्ट सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है।
शामली पुलिस के अनुसार, कुछ फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से घटना से जुड़ी भ्रामक जानकारियां प्रसारित की जा रही थीं। इस मामले में साइबर क्राइम थाना शामली में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम समेत अन्य सुसंगत धाराओं में 2 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
पुलिस लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की निगरानी कर रही है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जानबूझकर झूठी या भ्रामक सूचनाएं फैलाकर लोगों में भ्रम, भय या असमंजस की स्थिति पैदा करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला ने जनपदवासियों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी सूचना पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें और न ही उसे लाइक, शेयर या फॉरवर्ड करें।
👉 पुलिस और अन्य अधिकृत माध्यमों से जारी आधिकारिक एवं प्रमाणित सूचना पर ही विश्वास करें।
#ShamliPolice #UPPolice #Shamli #AnkitBaliyan #CyberCrime #FakeNews #SocialMedia