जमुई: खपड़िया के पास से उत्पाद विभाग ने सब्जी लदे पिकअप वाहन से 1848 बोतल अंग्रेजी शराब किया ज़ब्त, चालक को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Jun 17, 2026 उत्पाद विभाग ने सोनो के खपड़िया के पास से 1848 बोतल यानि 1331.280 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक सब्ज़ी लदे पिकअप वाहन को जब्त किया है। साथ ही चालक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में की गई है ।उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बुधवार की सुबह 7 बजे दी है।