चोरी की नीयत से घुसे बदमाशों ने की पालतू डॉग की हत्या
सतना शहर कोतवाली इलाके में प्रेम विहार निवासी नितिन यादव के घर में घुसे चोरों ने पालतू डॉग की हत्या कर दी। सुबह नींद खुलने पर परिवार के सदस्यों को घटना का पता चला, हालांकि चोर चोरी नहीं कर पाए, लेकिन एक डॉग की जान चली गई। घटना की सूचना 112 को दी गई है।जांच में जुटी पुलिस।