मंच में जगह नहीं मिली तो हुई मारपीट, भाजपा महामंत्री ने बताई सच्चाई
मैहर के ताला मंडल में भाजपा कार्यक्रम के दौरान मंच पर ही विवाद मारपीट में बदल गया। पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के भाई विजय पटेल और मंडल महामंत्री मनीष चतुर्वेदी के बीच नाम नहीं लेने को लेकर कहासुनी हुई, जो लात-घूंसों तक पहुंच गई। सांसद गणेश सिंह और पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल की मौजूदगी में हुई घटना के बाद मामला ताला थाने पहुंच गया।
#MaiharNews #thevindhya