Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image

35 किलो 90 ग्राम अवैध गांजा एवं 09 लाख रुपये की कार जप्त, तस्कर की तलाश जारी पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा श्री गौरव राजपूत के निर्देशन में संचालित विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार 2.0” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमरपाटन ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामनगर निरीक्षक विजय त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया है। *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 11.06.2026 को थाना रामनगर के सउनि भागचन्द कुशराम अपराध विवेचना एवं देहात भ्रमण पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिगना-हिनौती मार्ग पर ग्राम खोडरी मोड़ के समीप जंगल किनारे एक संदिग्ध वैगनआर कार क्रमांक UP64L6036 खड़ी है, जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां उक्त वाहन सड़क किनारे खड़ा मिला, किन्तु वाहन में अथवा आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन की मध्य सीट पर रखे एक बड़े बैग तथा डिक्की में रखी एक काले रंग की झालनुमा बोरी से कुल 37 पैकेट बरामद किए गए। सभी पैकेटों की जांच एवं वजन कराने पर उनमें कुल 35 किलो 90 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 25 हजार रुपये है। साथ ही मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त वैगनआर कार क्रमांक UP64L6036 कीमत लगभग 09 लाख रुपये को भी जप्त किया गया। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि वाहन चालक पुलिस अथवा राहगीरों की गतिविधियां देखकर वाहन में मादक पदार्थ छोड़कर मौके से फरार हो गया। आरोपी के विरुद्ध थाना रामनगर में धारा 8/20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपी की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। *जप्त मशरूका* 35 किलो 90 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, कीमत लगभग ₹5,25,000/- वैगनआर कार क्रमांक UP64L6036, कीमत लगभग ₹9,00,000/- कुल जप्ती मूल्य : ₹14,25,000/- *सराहनीय भूमिका* इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामनगर निरीक्षक विजय त्रिपाठी के नेतृत्व में उनि आकाश बागड़े, सउनि भागचन्द कुशराम, प्रधान आरक्षक नितीश यादव, प्रधान आरक्षक कमलभान सिंह एवं आरक्षक गुड्डू पटेल की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही। *मैहर पुलिस का नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।*

MORE NEWS

सतना। नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी  को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी का नाम ओमकार गिराय पिता स्व. विनोद गिराय निवासी बजरहा टोला। आरोपी को भेजा गया न्यायालय। आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे।

सतना। नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी का नाम ओमकार गिराय पिता स्व. विनोद गिराय निवासी बजरहा टोला। आरोपी को भेजा गया न्यायालय। आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 12, 2026

राज्यमंत्री ने सुनी आमजनों की समस्यायें
--- 
       सतना 12 जून 2026/नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri  ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र कार्यालय #सतना में आयोजित जनता दरबार में जिले की आम जनता एवं अन्य गणमान्य नागरिक द्वारा प्रस्तुत की गई समस्याओं से रूबरू हुईं। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी द्वारा समस्याओं का निराकरण विभिन्न विभाग से आये अधिकारियों द्वारा कराया गया और जिन समस्याओं का निराकरण शासन स्तर पर किया जाना है। उसके लिये प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश दिये गए।

#JansamparkMP 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav

राज्यमंत्री ने सुनी आमजनों की समस्यायें --- सतना 12 जून 2026/नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र कार्यालय #सतना में आयोजित जनता दरबार में जिले की आम जनता एवं अन्य गणमान्य नागरिक द्वारा प्रस्तुत की गई समस्याओं से रूबरू हुईं। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी द्वारा समस्याओं का निराकरण विभिन्न विभाग से आये अधिकारियों द्वारा कराया गया और जिन समस्याओं का निराकरण शासन स्तर पर किया जाना है। उसके लिये प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश दिये गए। #JansamparkMP CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav

Satna, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

नकैला में औषधीय पौधों की खेती का प्रशिक्षण संपन्न
--- 
    सतना 12 जून 2026/#सतना जिले के मझगवां विकासखण्ड अंतर्गत नकैला में क्षेत्रीय सह सुविधा केन्द्र और कृषि विज्ञान केन्द्र मझगवां के संयुक्त तत्वाधान में किसानों को औषधीय पौधों की उन्नति खेती प्रसंस्करण एवं उपयोग विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर किसानों को औषधीय पौधों की वैज्ञानिक खेती, प्रसंस्करण मूल्य संवर्धन तथा विपणन संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य विशेषज्ञ राष्ट्रीय औषधि पादप बोर्ड के डॉ. ज्ञानेन्द्र तिवारी ने बताया कि अश्वगंधा, कालमेग, तुलसी, सतावरी, सर्वगंधा, ब्राम्ही, गिलोह एवं सफेद मूसली की औषधि फसलें किसानों की आये बढाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। औषधीय फसलों के उन्नत उत्पादन एवं रोग कीट प्रबंधन तथा बाजार संभावनाओं के विषय में किसानों को जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों की खेती कृषि विविधीकरण और अतिरिक्त आय का सशक्त माध्यम बन सकती है। किसान इस क्षेत्र में राष्ट्रीय औषधि पादप बोर्ड की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र मझगवां के हेमराज द्विवेदी, डॉ. सचिन नागरे भी उपस्थित थे।

#JansamparkMP 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav

नकैला में औषधीय पौधों की खेती का प्रशिक्षण संपन्न --- सतना 12 जून 2026/#सतना जिले के मझगवां विकासखण्ड अंतर्गत नकैला में क्षेत्रीय सह सुविधा केन्द्र और कृषि विज्ञान केन्द्र मझगवां के संयुक्त तत्वाधान में किसानों को औषधीय पौधों की उन्नति खेती प्रसंस्करण एवं उपयोग विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर किसानों को औषधीय पौधों की वैज्ञानिक खेती, प्रसंस्करण मूल्य संवर्धन तथा विपणन संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य विशेषज्ञ राष्ट्रीय औषधि पादप बोर्ड के डॉ. ज्ञानेन्द्र तिवारी ने बताया कि अश्वगंधा, कालमेग, तुलसी, सतावरी, सर्वगंधा, ब्राम्ही, गिलोह एवं सफेद मूसली की औषधि फसलें किसानों की आये बढाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। औषधीय फसलों के उन्नत उत्पादन एवं रोग कीट प्रबंधन तथा बाजार संभावनाओं के विषय में किसानों को जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों की खेती कृषि विविधीकरण और अतिरिक्त आय का सशक्त माध्यम बन सकती है। किसान इस क्षेत्र में राष्ट्रीय औषधि पादप बोर्ड की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र मझगवां के हेमराज द्विवेदी, डॉ. सचिन नागरे भी उपस्थित थे। #JansamparkMP CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav

Satna, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

35 किलो 90 ग्राम अवैध गांजा एवं 09 लाख रुपये की कार जप्त, तस्कर की तलाश जारी पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा श्री गौरव राजपूत के निर्देशन में संचालित विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार 2.0” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमरपाटन ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामनगर निरीक्षक विजय त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया है। *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 11.06.2026 को थाना रामनगर के सउनि भागचन्द कुशराम अपराध विवेचना एवं देहात भ्रमण पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिगना-हिनौती मार्ग पर ग्राम खोडरी मोड़ के समीप जंगल किनारे एक संदिग्ध वैगनआर कार क्रमांक UP64L6036 खड़ी है, जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां उक्त वाहन सड़क किनारे खड़ा मिला, किन्तु वाहन में अथवा आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन की मध्य सीट पर रखे एक बड़े बैग तथा डिक्की में रखी एक काले रंग की झालनुमा बोरी से कुल 37 पैकेट बरामद किए गए। सभी पैकेटों की जांच एवं वजन कराने पर उनमें कुल 35 किलो 90 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 25 हजार रुपये है। साथ ही मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त वैगनआर कार क्रमांक UP64L6036 कीमत लगभग 09 लाख रुपये को भी जप्त किया गया। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि वाहन चालक पुलिस अथवा राहगीरों की गतिविधियां देखकर वाहन में मादक पदार्थ छोड़कर मौके से फरार हो गया। आरोपी के विरुद्ध थाना रामनगर में धारा 8/20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपी की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। *जप्त मशरूका* 35 किलो 90 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, कीमत लगभग ₹5,25,000/- वैगनआर कार क्रमांक UP64L6036, कीमत लगभग ₹9,00,000/- कुल जप्ती मूल्य : ₹14,25,000/- *सराहनीय भूमिका* इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामनगर निरीक्षक विजय त्रिपाठी के नेतृत्व में उनि आकाश बागड़े, सउनि भागचन्द कुशराम, प्रधान आरक्षक नितीश यादव, प्रधान आरक्षक कमलभान सिंह एवं आरक्षक गुड्डू पटेल की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही। *मैहर पुलिस का नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।* - Raghurajnagar Nagareey News