जमुई: नमक की आड़ में की जा रही शराब की तस्करी को उत्पाद विभाग ने पकड़ा
उत्पाद थाना प्रभारी अश्विनी कुमार वन के नेतृत्व में एएसआई महेंद्र कुमार द्वारा चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के पटना मोड़ जंगल के पास से गुरुवार की शाम 4:00 बजे नमक के बोरा के नीचे छुपाकर आटो से लाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की खेप को पकड़ा गया है। साथ ही चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। आटो पर रखे नमक के बोरा के नीचे से 180 बोतल यानि 67.500 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान गिद्धौऱ के मौरा निवासी मोहन यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से अन्य शराब तस्करों के बीच दहशत फैली हुई है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि शराब के विरुद्ध वाहन जांच के दौरान उत्पाद थाना प्रभारी अश्विनी कुमार वन के नेतृत्व में एएसआई महेंद्र कुमार द्वारा नमक का बोरा लदा आटो को पकड़ा गया है। नमक का बोरा हटाने के बाद नीचे बोरा में रखा 180 पेटी यानि 67.500 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है और आटो चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। शराब गिरिडीह के बेंगाबाद से जमुई के गिद्धौर लाई जा रही थी। शराब तस्कर का भी पता लगाया जा रहा है। फिलहाल चालक से पूछताछ की जा रही है। #jamui #CrimeNews #Sharabbandi #viral #viralpost
Jamui, Jamui | Nov 5, 2026