गभाना: गभाना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन, बरौली विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
गभाना तहसील सभागार में सोमवार को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एडीएम वित्त प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह ने पहुंचकर ग्रामीणों और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में अवैध कब्जे, पैमाइश, चकरोड, पेंशन और राशन से जुड़ी कुल 25 शिकायतें दर्ज हुईं।