दमोह: कोतवाली में हिस्ट्रीशीटरों की परेड, अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का सख्त संदेश
Damoh, Damoh | Jun 1, 2026 दमोह कोतवाली में सोमवार दोपहर शहर के निगरानीशुदा गुंडा और हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की परेड कराई गई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी एचआर पांडे और कोतवाली टीआई मनीष कुमार खुद इस दौरान मौजूद रहे. परेड में बुलाए गए बदमाशों का रिकॉर्ड चेक किया गया और उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली गई.