बेरो: बरटोली गांव में जंगली हाथी ने फसलों को रौंद कर किया किसान का नुकसान
Bero, Ranchi | Jan 23, 2025 प्रखंड के घाघरा पंचायत के बरटोली गांव में गुरुवार की संध्या 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान जंगली हाथी ने इसी गांव के एक युवा किसान मजेबुल खान के एक एकड़ में लगे गेहूं के फसल को खाकर व रौंदकर बर्बाद कर दिया। इस घटना से गांव लोगो में दहशत व्याप्त है। इधर लोग शाम होते ही अपने घरों में दुबक जाने पर मजबूर हैं।