बेरो: बेड़ो थाना क्षेत्र के जरिया गांव में तीन युवक असंतुलित होकर गिरने से घायल
Bero, Ranchi | Jan 21, 2025 रांची गुमला मुख्य मार्ग पर बेड़ो थाना क्षेत्र के जरिया गांव के समीप असंतुलित होकर गिरने से तीन युवक घायल हो गए। मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे मिली जानकारी। घायलों में बेड़ो टेंगरिया गांव निवासी सितंबर उरांव, हुलसी गांव निवासी सुमन कुजूर व राजू उरांव का नाम शामिल है। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया।