बेरो: बेड़ो थाने में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Bero, Ranchi | Jan 22, 2025 बेड़ो थाना परिसर में बुधवार की संध्या 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार रांची पुलिस के तत्वावधान में एक दिवसीय जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ऑन स्पॉट दो एफआईआर दर्ज किया गया। जबकि ग्रामीणों के द्वारा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के दौरान बेड़ो से कुल 16 आवेदन व नरकोपी थाना से एक मामले आये। जिनमे आठ मामले जमीन के पाए गए।