हज़ारीबाग: अमित शाह की भीमराव अंबेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में हजारीबाग में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी के निर्देशानुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भारत रत्न भीमराव अंबेडकर के बारे में राज्यसभा में बेहद आपत्तिजनक और अपमान टिप्पणी किए जाने पर हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बलराम आश्रम से चलकर झंडा चौक तक विरोध प्रदर्शन का आयोजन गुरुवार दोपहर 3:00 बजे किया गया।