हज़ारीबाग: हजारीबाग जेल अधीक्षक पर लगे आरोपों की होगी जांच
जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा, हजारीबाग के जेल अधीक्षक जितेंद्र कुमार पर कई गंभीर आरोप लगे हैं. उनके आरोप की जांच के लिए जेल आइजी ने दो सदस्यीय टीम का गठन किया है. जिसमें सहायक जेल आइजी हामिद अख्तर व प्रोबेशन पदाधिकारी चंद्र मौली सिंह शामिल हैं. टीम हजारीबाग ने मामले की जांच भी की है. अधीक्षक द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करने की बात भी सामने आग्री है.