हज़ारीबाग: अमनारी शाखा में SBI के एटीएम से 20 लाख 75 हजार रुपये की चोरी
हजारीबाग मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एसबीआइ की अमनारी शाखा में एटीएम काट कर 20 लाख 75 हजार रुपये की चोरी किये जाने का मामला सामने आया है. एटीएम ले जाने के क्रम में चोरों ने कैमरा का तार काट दिया और एटीएम के बाहर शटर में अपना ताला लगा दिया बैंक के कर्मी इसकी सूचना मुफ्फसिल पुलिस को दी. पुलिस बैंक की अमनारी शाखा पहुंच कर मामले की जानकारी ली ।