हज़ारीबाग: हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की, नवोदय विद्यालय स्थापना की मांग की
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से औपचारिक मुलाकात गुरुवार दोपहर 1:00 बजे किया। इस दौरान उन्होंने हजारीबाग और रामगढ़ जिले में शिक्षा की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक नवोदय विद्यालय का मांग किया है। जिससे यहां के बच्चे अपनी प्रतिभा को निखार सके।