हज़ारीबाग: हजारीबाग आरोग्यम अस्पताल में एक दिवसीय मेगा नेत्र एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन
हजारीबाग आरोग्यम अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदूर क्षेत्रों तक पहुंचाने और समुदाय के लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार दोपहर 1:00 बजे पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीएसएफ मेरु कैंप में एक दिवसीय मेगा नेत्र एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 650 से भी अधिक मरीजों ने भाग लिया।