गभाना: गभाना तहसील क्षेत्र में एसडीएम और सीओ ने आतिशबाजी गोदाम का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
गभाना तहसील क्षेत्र में दीपावली के त्योहार को लेकर प्रशासन ने आतिशबाजी के भंडारण और बिक्री पर सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को एसडीएम हरिश्चंद्र, सीओ महेश कुमार और CFO मुकेश कुमार सिंह ने आतिशबाजी गोदाम और फुटकर विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीकरी भवापुर कसेरू स्थित आतिशबाजी गोदाम में अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।