*धन्वंतरि जयंती पर आयुष संस्थाओं में हुए कार्यक्रम*
------------------
धन्वंतरी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिला आयुष कार्यालय सहित जिले में संचालित समस्त आयुष संस्थाओं में भगवान धन्वंतरी एवं औषधियों के पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन कर आवश्यक औषधियों का वितरण किया गया एवं आम नागरिकों और जनसामान्य को आयुर्वेद, होमियोपैथी, यूनानी चिकित्सा पद्धति का महत्व भी बताया गया। योग प्रशिक्षक एवं योग सहायकों द्वारा योग से निरोग होने संबंधी जानकारी भी दी गई।
Panna, Panna | Nov 6, 2026