गुरुग्राम: गुरुग्राम के KMP पर तेज रफ्तार ट्रक ने बहू के सामने सास को कुचलकर 20 मीटर तक घसीटा, हुई मौत
गुरुग्राम में कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया। महिला की बहू उसे छोड़ने के लिए आई थी। झुंड सराय के पास बहू स्कूटी खड़ी करने लगी तो पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिएभेज दिया है l