गुरुग्राम: नौ एकड़ में काटी जा रही दो अवैध कॉलोनियों में डीटीपी का चला पीला पंजा
अवैध कॉलोनी काटने वालों पर प्रशासन की निगाहे टेढ़ी हो गई है। जिन-जिन स्थानों पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही है, प्रशासन उन अवैध कॉलोनियों की पहचान कर वहां पीला पंजा चलाकर किए गए अवैध निर्माणों को ध्.०३ाराशायी करने का काम कर रहा है। इसी क्रम में आज गांव नल्हड और पल्ला में 9 एकड़ कृषि योग्य भूमि में काटी गई 2 अवैध कॉलोनियों पर डीटीपीई का जमकर पीला पंजा चला।