गुरुग्राम: मिलावटखोरी रोकने के लिए पनीर, आटा, मैदा और हरी चटनी के नमूने लिए गए
रंगों का त्यौहार होली नजदीक आते ही मिलावटखोरी पर नकेल कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम अब सक्रिय हो गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाक्टर रमेश चौहान की अगुवाई वाली टीम ने आज क्यूऑफ वेबिंग मल्टीस्टोर पर छापेमारी कर पनीर, आटा, मैदा और हरी चटनी के सैंपल भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवाए है, जिनकी रिपोर्ट 14 दिन में आने की उम्मीद है।