गुरुग्राम: 1 किलो 130 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच कर रही है
सीआईए पुलिस ने मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर बुधवार को गांजे के साथ एक आरोपी को पकडऩे में कामयाबी पाई है। आरोपी की पहचान कुलदीप यादव हाल निवासी राजीवनगर कॉलोनी मूल निवासी गांव गंडाला, जिला बहरोड़, राजस्थान के रूप में हुई है। बरामद गांजे का वजन कराए जाने पर गांजा एक किलो 130 ग्राम मिला। पुलिस पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है l