गुरुग्राम: पत्नी को कार से टक्कर मारने की कोशिश, पति गिरफ्तार
अपनी पत्नी को बात-बात पर पीटने और पुलिस में दी गई शिकायत को वापिस ना लेने पर उसे जान से मारने की धमकी देने व अदालत से पेशी के बाद गांव नरसिंहपुर में पैदल-पैदल अपने घर लौट रही महिला को कार की टक्कर मार जान लेने का प्रयास करने वाले महिला के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय सागर निवासी गांव मोहम्मदपुरझाड़सा के रूप में हुई है।